फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A scuffle broke out between a patient and a doctor in the emergency room.

Mirzapur News: इमरजेंसी में मरीज और डॉक्टर के बीच हाथापाई

Sun, 18 Jan 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out between a patient and a doctor in the emergency room.
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात फिर से मरीज और चिकित्सक के बीच विवाद के बाद हाथपाई हो गई। मामले में पहुंची पुलिस एक युवक को पकड़कर ले गई। चिकित्सक की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी मारपीट मामले में हमेशा बदनाम रहती है। खास तौर पर कुछ स्टाफ की तैनाती के बाद विवाद हो रहे हैं। शुक्रवार को भी उन लोगों की ही ड्यूटी थी। नशे में इलाज कराने आए लोगों से विवाद के बाद हाथापाई हो गई। सीएमएस डाॅ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि नशे में कुछ लोग इलाज कराने आए थे। गाड़ी भी गेट पर खड़ी की थी। इलाज कराने के दौरान विवाद कर रहे थे। इसके बाद अन्य डाॅक्टर पहुंचे तो उनसे भी विवाद हो गया, उन पर हाथ चलाया गया। चेहरे पर हाथ लगने से उनका चश्मा टेढ़ा हो गया। इसके बाद पुलिस आई। उन्हें पुलिस के हवाले किया गया। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि रात को इलाज कराने आए लोग नशे में थे। इस कारण विवाद हुआ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तहरीर मिलेगी तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed