फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A rare species of snake was found in the house, said to be a race viper

Mirzapur : घर में निकला दुर्लभ प्रजाती का सांप, बताया जा रहा रेसल वाइपर, वन विभाग की टीम ने किया रेसक्यू

Tue, 22 Oct 2024 05:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 22 Oct 2024 05:28 PM IST
सार

मिर्जापुर के गंगापुर गांव में बड़ा सर्प दिखने से गांव में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया और कड़ी मशक्क्त के बाद इसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया सर्प रेसल वाइपर है और ये एक दुर्लभ प्रजाती है।

विज्ञापन
A rare species of snake was found in the house, said to be a race viper
मिर्जापुर में पकड़ा गया दुर्लभ प्रजाती का सर्प - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटेहरा सिरसी रेंज के गंगापुर में सोमवार की रात एक रहायशी मकान में साढ़े पांच फिट दुर्लभ सांप पाया गया। जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत मची रही। घर में अजगर निकलने ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग ने रेस्क्यू कर उसे रात में ही जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग ने उसे एशिया का सबसे विषैला और फुर्तीला सांप रसेल वाइपर बताया।

विज्ञापन


गांव निवासी निवासी संतोष मौर्या ने सोमवार की रात सिरसी रेंजर को फोन कर घर में अजगर निकलने की जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां एशिया का सबसे विषैला सर्प रसेल वाइपर को देखकर सभी दंग रह गए। रसेल वाइपर सांप निकलने की जानकारी मिलने पर सिरसी रेंजर गिरिराज भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन




दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेसक्यू कर जहरीले सर्प को पकड़कर कोटवां जंगल में छोड़ा गया। रेंजर गिरिराज ने बताया की यह दुर्लभ प्रजाति का एशिया में पाया जाने वाला सबसे विषैला और अत्यंत ही फुर्तीला सांप है। इसकी लंबाई लगभग साढ़े पांच से छह फिट तक होती है। रेसक्यू कर रसल वाइपर को पकड़कर रात में ही कोटवां के जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed