{"_id":"62aa1cca3fdbdf4bc538e66e","slug":"a-pot-found-in-the-excavation-of-amrit-sarovar-mirzapur-news-vns6590929178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत सरोवर की खोदाई में मिला घड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत सरोवर की खोदाई में मिला घड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान थाना क्षेत्र के नदिहार में अमृत सरोवर (तालाब) की खुदाई के दौरान बुधवार को तालाब के बीचोबीच ढक्कन युक्त एक मिट्टी का घड़ा पाया गया। अशर्फियों से भरा घड़ा समझकर मनरेगा मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। तालाब के बीचोबीच मिले विशालकाय मिट्टी के घड़े को देखने के लिए गांव सहित आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ ने अगरबत्ती आदि जलाकर पूजा-पाठ भी शुरू कर दिया।
तालाब खुदाई के दौरान घड़ा मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने तत्काल काम रोकवाकर मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी दी। घड़ा मिलने की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार की मौजूदगी में जेसीबी से खोदकर घड़े को बाहर निकाला गया। जेसीबी से छूते ही मिट्टी का घड़ा फूटकर लोगों के सबके सामने अलग-अलग हो गया। गांव के ही कुछ बुजुर्गों ने बताया कि राजा-महाराजाओं के समय ऐसे मिट्टी के घड़े तालाब के बीच में रखे जाते थे। रातभर उक्त घड़े में पानी एकत्रित होने पर पीने के प्रयोग में लाया जाता था। मौके पर एसडीएम अश्वनी सिंह, तहसीलदार फूलचंद यादव, क्षेत्रीय लेखपाल रामनवल राम, चौकी प्रभारी सर्वदानंद सिंह सहित ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।