फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A passerby saved two children who were drowning while bathing in the canal, one died

Mirzapur News: नहर में नहाते समय डूब रहे दो बच्चों को राहगीर ने बचाया, एक की मौत

Fri, 05 Apr 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
A passerby saved two children who were drowning while bathing in the canal, one died
लालगंज। थाना क्षेत्र के गुलालपुर गांव में बाण सागर नहर में तीन बच्चे स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। बाकी बच्चों का शोर सुनकर पहुंचे राहगीरों ने दो को तो बचा लिया और तीसरे नहर से निकालकर मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गुलालपुर गांव निवासी राजबली का पुत्र अनुराग (12) अपने गांव के दो साथियों के साथ बाण सागर नहर में स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए। गहरे पानी में जाने से वे डूबने लगे। साथ में स्नान कर रहे बाकी बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुन नहर के पास से गुजर रहे राहगीर की नजर बच्चों पर पड़ी। राहगीर ने मौके पर पहुंच कर नहर से दो बच्चों को तो तुरंत बाहर निकाल लिया, जबकि तीसरे को जब बाहर निकाला तो वह अचेत हो चुका था। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन बाण सागर नहर में डूबे अनुराग को मंडलीय अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अनुराग दो भाइयों में बड़ा था। गांव के ही विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। उसके पिता राजबली मौर्य पुत्र को लेकर घर चले आए। वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। राजबली ने बताया कि बाण सागर नहर में नहाते समय डूबने से पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed