फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A fragmentary idol of Shiva of the 12th century was found.

12 वीं शताब्दी की शिव की खंडित मूर्ति मिली.

Wed, 03 Feb 2021 09:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
A fragmentary idol of Shiva of the 12th century was found.
विंध्याचल। कस्बा के मोतीझील के पास गंगा नदी के किनारे 12वीं शताब्दी की भगवान शिव की खंडित मूर्ति मिली है। पुरातत्व विभाग ने भेजी गई फोटो के आधार पर बताया है कि यह मूर्ति 12वीं शताब्दी की है। हालांकि जांच के बाद ही इसकी पुष्टी होगी। इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मोती झील निवासी मुरली निषाद प्रतिदिन की तरह गंगा घाट की ओर गए थे। वहीं पर मूर्ति दिखाई दी। बडे़ आकार की मूर्ति में भगवान शिव ध्यान मुद्रा में बैठे हुए हैं। लेकिन मूर्ति का क्षतिग्रस्त है। मुख टूटा हुुआ मिला है। प्राचीनकालीन मूर्ति मिलने की बात पता चलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में से ही किसी ने बीएचयू के पुरातत्व वेत्ता सुभाष यादव को फोन कर उनको फोटो भेजी। संभावना जतायी कि मूर्ति 11-12वीं सदी की हो सकती है। ऐसा नहीं है कि ऐसी मूर्ति पहली बार इस क्षेत्र में मिली है। मां विंध्यवासिनी माता की नगरी में सदियों पुरानी खंडित मूर्तियों कई बार मिली हैं। भगवान शिव की जो मूर्ति मिली है वह ध्यान मुद्रा में बैठे हुए है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह मूर्ति खंडित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed