फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A farmer died due to electrocution, three women got burnt

Mirzapur News: बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, तीन महिलाएं झुलसीं

Wed, 25 Sep 2024 04:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
A farmer died due to electrocution, three women got burnt
हलिया/ड्रमंडगंज। नौगवां ग्राम पंचायत के गूलपुर गांव में मंगलवार की शाम गरज-चमक के साथ हुई बूंदाबांदी के दौरान बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर घास काटने गए किसान की मौके पर मौत हो गई। तीन महिलाएं झुलस गईं। तीनों महिलाओं का पीएचसी हलिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गूलपुर गांव निवासी 70 वर्षीय किसान रामनरायण मौर्य, 25 वर्षीया संगीता देवी पत्नी संदीप कोल और 30 वर्षीया संगीता पत्नी डंगर कोल मंगलवार को घास काटने के लिए खेत की तरफ गई थीं। शाम को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। किसान और दोनों महिलाएं बारिश के पानी से बचने के लिए पास स्थित महुआ के पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गईं। उस दौरान तेज गरज-चमक के साथ महुआ के पेड़ पर बिजली गिरी। उसकी चपेट में आकर रामनरायण मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। पास में खड़ी दोनों महिलाएं झुलसकर अचेत हो गईं। बिजली गिरने पर आसपास के खेतों में घास काट रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को इलाज के निजी साधन से पीएचसी हलिया ले गए। जहां दोनों महिलाओं का डॉ. रीना सिंह द्वारा इलाज किया जा रहा है। उधर, गांव निवासी 45 वर्षीय फुलवा देवी घर के बाहर बैठी थीं। वह भी बिजली गिरने से झुलस गईं। उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बिजली गिरने से किसान की मौत होने पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक भरत राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि गूलपुर गांव में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से किसान रामनरायण मौर्य की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed