फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A crude wall fell on the pot, the girl died after being buried

मड़हे पर गिरी कच्ची दीवार,दबकर बालिका की मौत

Mon, 31 Aug 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
A crude wall fell on the pot, the girl died after being buried
लालगंज। थाना क्षेत्र के घुरमा गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से मड़हे में सो रहे तीन बच्चे दब गए। आनन-फानन में परिजनों ने गांव वालों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन एक मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्ची के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विकासखंड के घुरमा गांव निवासी सुरेंद्र यादव रविवार की रात परिवार के साथ भोजन कर रहे थे। उसी दौरान पड़ोस के अमृत लाल के कच्चे मकान की दीवार सुरेंद्र यादव के मड़हे पर गिर गई। सुरेंद्र का परिवार मड़हे में रहता था। उसमें उनके और भाई के बच्चे सो रहे थे। भोजन के दौरान एकाएक पड़ोसी की दीवार सुरेंद्र के मड़हे पर गिरते ही हड़कंप मच गया। रोने और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पास पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने मलबे को हटाया। तक सुरेंद्र की दो वर्षीय पुत्री मौसम की मौत हो गई थी। दो बच्चियों को बचा लिया गया। इसमें सुरेंद्र यादव की पुत्री एक वर्षीय वर्षा व उनके भाई कुलदीप यादव की पुत्री एक वर्षीय प्रीति घायल हो गई थी। जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बालिका की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed