फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A crocodile attacked a child passing by the baoli

Mirzapur News: बाउली के पास से गुजर रहे बच्चे को मगरमच्छ ने जकड़ा

Mon, 30 Jun 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A crocodile attacked a child passing by the baoli
राजगढ़, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र में गढ़वा के कोन भरुहवा बस्ती के एक बाउली में छिपे मगरमच्छ ने रविवार को पास से गुजर रहे बच्चे को पकड़ लिया। चीख-पुकार सुनने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चे को किसी तरह से मगरमच्छ के चंगुल से मुक्त कराया। प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर पंचशील दरी में छोड़ दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। भरुहवा बस्ती के एक बाउली में शुक्रवार को मगरमच्छ देखा गया। ग्रामीणों ने पीआरबी टीम को फोन किया। मौके पर पहुंची टीम ने कहा कि दोबारा मगरमच्छ के पानी से निकलेगा तो उसे पकड़ा जाएगा। रविवार सुबह मगरमच्छ देखा गया। बाउली के पानी से निकलकर मगरमच्छ ने एक बच्चे को पकड़ लिया। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों ने बच्चे को किसी तरह से मगरमच्छ के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन कर्मियों की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर ले गए। इस दौरान उपनिरीक्षक पुरंजय चौबे, संतोष कुमार, वन रक्षक चंद्र प्रकाश, वाचर रामपाल आदि लोग मौजूद रहे। वन दरोगा सुनील भारती ने बताया कि मगरमच्छ को पंचशील की दरी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed