{"_id":"6a0b687899c3fc65af00f8a9","slug":"a-cr-number-will-be-issued-after-registering-on-the-abha-app-treatment-will-be-provided-only-thereafter-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-153786-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आभा एप पर पंजीकरण के बाद मिलेगा सीआर नंबर, तभी होगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आभा एप पर पंजीकरण के बाद मिलेगा सीआर नंबर, तभी होगा उपचार
विज्ञापन
- स्थायी सीआर नंबर देश के सभी सरकारी अस्पतालों में मान्य होगा
लालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने आने वाले मरीजों को अब आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। अस्पताल में आभा एप पर पंजीकरण के बाद ही मरीजों का सीआर नंबर जारी होगा उसी के आधार पर पर्ची जारी कर उनका उपचार किया जाएगा। इस संबंध मेंं सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई बैठक में अधीक्षक ने जानकारी दी।
अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने बताया कि गांवों में आशा कार्यकर्ताओं की ओर से आभा पहचान संख्या बनाई जा रही है। जिन मरीजों के पास पहले से आभा पहचान संख्या है, वे उसे लेकर सीएचसी पर उपचार कराने आएं। इनकी पहचान संख्या नहीं बनी है। वे आधार कार्ड से अस्पताल में पंजीकरण करा सकते हैं। अधीक्षक ने बताया कि आभा एप पर बनने वाला एक ही स्थायी सीआर नंबर देश के किसी भी सरकारी अस्पताल में मान्य रहेगा। इससे मरीज की पूर्व जांच, दवा और उपचार का पूरा विवरण चिकित्सकों को आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इससे उपचार में सुविधा मिलेगी। बैठक में डॉ मनिंदर सिंह, डॉ कैलाश नाथ बिंद, फिजिशियन डॉ योगेश द्विवेदी, आईटी प्रभारी मुकेश सिंह, राजेश श्रीवास्तव, मुख्य फार्मासिस्ट एसएन सरोज, अवधेश द्विवेदी और विरेंद्र आजाद मौजूद रहे।