फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A child died after drowning in Belvan river

Mirzapur News: बेलवन नदी में डूबने से बालक की मौत

Thu, 03 Oct 2024 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
A child died after drowning in Belvan river
पड़री। बुधवार को पिंडदान करने दादा के साथ साथ गए गनेशू (12) की स्नान के दौरान बेलवन नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बेलवन गांव निवासी रामप्यारे का पुत्र गनेशू उर्फ रमन गुप्ता (12) व उसका बड़ा भाई रिशु (16) पिंडदान के लिए जा रहे अपने दादा शीतला प्रसाद गुप्ता के साथ बेलवन नदी गए थे। पिंडदान के बाद दादा घर लौटते समय दोनों बच्चों को घर आने को कहते हुए घर लौट आए। इसके बाद बड़ा भाई रिशु भी स्नान के बाद उसे घर जाने के लिए कहकर दूसरी जगह चला गया। घर आने पर जब गनेशू के बारे में पूछा गया तो रिशु ने बताया कि वह नदी में नहा रहा था। इस पर परिवार वाले दौड़ते हुए नदी तट पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। स्नान के दौरान गनेशू पानी में डूब गया था। सूचना पर पहुंचे लोग एक घंटे बाद गनेशू को पानी से बाहर निकाल कर पीएचसी ले गए। जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने गनेशू को मृत घोषित कर दिया। 80 वर्षीय दादा शीतला प्रसाद ने रोते हुए बताया कि दोनों बच्चे उनके साथ बेलवन नदी गए थे, जहां यह घटना घटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed