फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A case of physical abuse has been filed against the secretary in the name of job.

सचिव पर नौकरी के नाम पर शारीरिक शोषण का केस दर्ज

Wed, 25 May 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
A case of physical abuse has been filed against the secretary in the name of job.
न्यायालय के आदेश पर पूर्व में हलिया ब्लॉक में तैनात एक पंचायत सचिव के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर कई लोगों से सात लाख 70 हजार रुपये की ठगी करने और महिला का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला की तरफ से दी गई तहरीर में बताया गया है कि अजय साहनी निवासी धूपचंडी वाराणसी जो पूर्व में हलिया ब्लॉक में पंचायत सचिव के पद पर तैनात था और वर्तमान में नरायनपुर चुनार में कार्यरत हैं। आरोप है कि सचिव ने नौकरी देने का झांसा देकर कई लोगों से ठगी करके सात लाख 70 हजार रुपये ले लिया है। महिला ने तहरीर में यह आरोप भी लगाया है कि उसे नौकरी दिलाने के नाम पर कमरे पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाते हुए उसका शोषण कर रहा था। उसकी भतीजी ने भी सचिव को गलत हरकत करते देख लिया था। तहरीर में यह आरोप भी लगाया गया है कि आरोपी सचिव ने धमकी दी कि किसी को जानकारी देने पर न को नौकरी मिलेगी और न पैसा मिलेगा। महिला ने तहरीर में बताया है कि इस मामले की थाने में शिकायत की गई, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पंचायत सचिव अजय साहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पंचायत सचिव के खिलाफ नौकरी के नाम पर ठगी कर पैसा लेने तथा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, आरोपी पंचायत सचिव अजय साहनी का कहना है कि महिला का आरोप गलत है। इसके पूर्व भी उसका बयान थाना व पुलिस क्षेत्राधिकारी के यहां लिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed