फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A Bolero SUV collided with a motorcycle, and the rider was then run over and killed by an oncoming tractor.

Mirzapur News: बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, सामने से आ रहे ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Mon, 19 Jan 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A Bolero SUV collided with a motorcycle, and the rider was then run over and killed by an oncoming tractor.
ड्रमंडगंज ​थाना क्षेत्र के रतेह गांव के पास हादसे के बाद लगी भीड़। स्रोत- सोशल मीडिया
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रतेह गांव के पास रविवार की शाम पांच बजे रतेह चौराहा की ओर से आ रही बोलेरो ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार की कुचलकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के गडिया मुरलीपुर गांव निवासी किसान रामनरेश मौर्य (50) बाइक से अपनी बेटी रविता मौर्य को पहुंचाने झगरहा गांव गए थे। शाम को लौटते समय रतेह गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वे बाइक समेत सड़क पर गिर गए। उसी दौरान ड्रमंडगंज की ओर से आ रहे ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के पहिये के नीचे आने से कुचलकर रामनरेश मौर्य की मौत हो गई। हादसा होने के बाद बोलेरो व ट्रैक्टर ट्राॅली चालक मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामविशाल व मूलचंद वर्मा शव को पिकअप वाहन से थाने ले गए। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए बोलेरो वाहन और अज्ञात ट्रैक्टर ट्राॅली का पता लगाया जा रहा है। ड्रमंडगंज थाने पर पहुंचे मृतक के चचेरे भाई राजेश मौर्य ने बताया कि रामनरेश मौर्य की पुत्री रविता मकर संक्रांति पर घर आई थी। बेटी को पहुंचाने उसके ससुराल गए थे। बताया कि मृतक तीन भाइयों में मझले थे। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी रन्नो देवी का रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed