{"_id":"6a8b4d36af637afdc601ac78","slug":"a-440-volt-electric-pole-rests-on-a-dry-tree-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-159842-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सूखे पेड़ के सहारे टिका 440 वोल्ट का बिजली का खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सूखे पेड़ के सहारे टिका 440 वोल्ट का बिजली का खंभा
विज्ञापन
मड़िहान-घोरावल मार्ग पर सूखे पेड़ के सहारे टिका बिजली का खंभा।-संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। मड़िहान-घोरावल मार्ग पर हरिहरा पुल के पास सूखे पेड़ के सहारे टिका बिजली का खंभा लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। सूखे पेड़ के सहारे टिका पोल जमीन की ओर झुका है और इसमें 440 वोल्ट का करंट दौड़ रहा है। बारिश और तेज हवा में पोल गिरने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
हरिहरा पुल से होकर शिवद्वार मंदिर जाने वाले मार्ग पर इन दिनों प्रतिदिन हजारों की संख्या में कांवड़िए गुजरते हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की भी आवाजाही रहती है। ग्रामीणों के अनुसार बड़ी गाड़ियों के तार के संपर्क में आने पर कई बार चिंगारी भी निकलती है। इससे राहगीरों में भय बना रहता है।
दिनेश कुमार, राजेश और शिव प्रसाद आदि ग्रामीणों ने पोल हटाने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मड़िहान सुरेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि मामला जानकारी में है। विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द संपर्क कर जर्जर पोल हटवाया जाएगा।