फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विशेष सचिव ने कार्यों का किया निरीक्षण

विशेष सचिव ने कार्यों का किया निरीक्षण

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। विशेष सचिव नियोजन प्रेमनारायण ने जनपद में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, सीसी रोड, बंधी, तालाब, मनरेगा के तहत कराए गए कार्य, सहित अन्य विकास कार्याें के गुणवत्ता की जांच की तथा कमी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सुधार लाने की बात कही। इसके पूर्व विशेष सचिव ने पथरहिया स्थित विकास भवन में अधिकारियाें के साथ समीक्षा बैठक भी की।
विज्ञापन

सुबह दस से साढ़े बारह बजे तक चली बैठक के दौरान विशेष सचिव ने विभिन्न विभाग के अधिकारियाें से योजना के तहत कराए गए विकास कार्य में तेजी लाने की निर्देश दिया। कहा शासन की मंशा है कि जनता को अधिक से अधिक योजना का लाभ मिले और विकास हो। उन्होंने बिजली व सिंचाई विभाग के अधिकारियाें को गुणवत्ता के तहत काम करने का निर्देश दिया। कहा जिस कार्य का जो मानक है उसके अनुसार कार्य होने चाहिए। मानक के अनुरुप कार्य नहीं मिलने पर उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी कार्यदायी संस्थाओं को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। करीब एक बजे विशेष सचिव ने नक्सल विकास योजना के तहत राजगढ़ ब्लाक के तेंदुआ कला में बनाए गए 820 मीटर तक की सीसी रोड की जांच करने पहुंचे। रोड की जांच करने के बाद वह भीटी माइनर नहर के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क की गुणवत्ता की भी जांच की। इसके बाद इसी विकास खंड में बनाई जा रही बंधी के दीवाल में इस्तेमाल किए जा रहे मैटेरियल को भी देखा। कहा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीें किया जाएगा। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियाें के खिलाफ शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान सीडीओ विवेक पांडेय, आरईएस, विद्युत, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता, एमसीडी विभाग के अधिकारी, समाज कल्याण विभाग, डिप्टी डाइरेक्टर केके पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed