{"_id":"62-90190","slug":"Mirzapur-90190-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती
Mirzapur
Updated Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। संत रविदास जयंती विभिन्न संगठनों की ओर से सोमवार कोे हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कहीं विचार गोष्ठी तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आदमी अपने कर्म से ही छोटा-बड़ा होता है न कि धन या जाति से। रविदास जी ईश्वर के अनन्य भक्त थे, लेकिन वह अपने कार्य को ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा मानते थे। उन्होंने कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी।
नवयुवक संघ के तत्वावधान में तरकापुर के संत रविदास पुरम् में जयंती धूमधाम से मनाई गई। संघ के अध्यक्ष विद्या शंकर गौतम ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा मुहैया न कराने से प्रभात फेरी व झांकियों के कार्यक्रम को रोकना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जादूगर एस कुमार ने हैरतअंगेज कारनामाें से सबको रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बिरहा दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र मास्टर ने किया।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव के साथ ही विद्या शंकर गौतम, मनोज कुमार, संदीप गौतम, विंध्यवासिनी गौतम, संतोष कुमार, राजपति, कृष्ण पाल, सोहन लाल, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। विंध्याचल मार्ग स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में सोमवार को संत रविदास जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवानी कौशिक ने कहा कि प्रत्यके इंसान की पहचान उसके कर्र्म से होती है। संत रविदास जी ने लोगों को संदेश दिया था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा.. अर्थात् मन की पवित्रता ही सबसे बड़ी है।
विज्ञापन
डायरेक्टर परितोष बजाज ने कहा कि भारत में अनेक क्रांतियां हुई, जिनमें धार्मिक क्रांति का श्रेय संत रविदास जी को दिया जाता है। इमरती रोड स्थित पूर्व सांसद पंडित उमाकांत मिश्र के आवास पर भी जयंती पर विचार गोष्ठी हुई। पूर्व सांसद पंडित उमाकांत मिश्र ने कहा कि संत रविदास जी ने एकेश्वरवाद का समर्थन किया और सभी मनुष्यों को ईश्वर की संतान बताया। इस दौरान अताउल्लाह सिद्दीकी, बृजेश कुमार, राकेश, संतोष, श्यामल, सुनील, सीताराम, सत्य प्रकाश दूबे आदि मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर हुई गोष्ठी के दौरान संत रविदास जी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष बुधिया, मनोज खंडेलवाल, कल्याण अग्रहरि, विजय सिंह, अताउल्लाह, जनार्दन रस्तोगी, विजय गुप्त, नरेश चौधरी, संजीव जैन, कौशल पवाधा, राम नारायण सोनकर, लालचंद्र, जफर इकबाल, राजन पाठक, अब्दुल वाहिद, शत्रुघन केसरी आदि लोग उपस्थित रहे।