फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सुभाष चंद्र बोस का भावपूर्ण स्मरण

सुभाष चंद्र बोस का भावपूर्ण स्मरण

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद के ग्रामीण अंचलों में सुभाष चंद्र बोस की 116 वीं जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों में जहां एक ओर आयोजित विचार गोष्ठी में में नेताजी के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई, वहीं दूसरी ओर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

कैलहट: क्षेत्र के राजदीप महिला महाविद्यालय में बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य डा. गायत्री ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान डा. जीएल मेहता, बीनू सिंह, ज्योति सिंह, इंदूलता सिंह, शालिनी शर्मा, इंजी. आरबी सिंह, शिखा सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। लालगंज: बापू उपरौध इंटर कालेज लालगंज में जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों ने विचार गोष्ठी में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य डा. धर्मजीत सिंह, प्रबंधक कृष्णकांत दूबे, अनंतराम शुक्ल, प्रेम नारायण मिश्र आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा इंटर कालेज, भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जन शक्ति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जयंती समारोह मनाया गया। नरायनपुर: बोस पब्लिक स्कूल में जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने मनमोहक प्रस्तुतियों से नेताजी को याद किया। कछवां: लोकपति त्रिपाठी इंटर कालेज में जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में क्षेत्र के उमेदा देवी इंटर कालेज, लाल बहादुर इंटर कालेज मझवां, श्री गांधी विद्यालय इंटर कालेज कछवां में नेताजी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राजगढ़: राजगढ़ ब्लाक सभागार में नेताजी की जयंती उल्लास पूर्वक मनाई गई। अवर अभियंता डीएस राय ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान कर्नल अशोक सिंह, नंदलाल, एसके मिश्र, राम सूरत सिंह, राजेंद्र कुमार, विमल कुमार, भरतेंदु राव, रामजतन सिंह, जय शंकर तिवारी, राम किंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed