{"_id":"62-81078","slug":"Mirzapur-81078-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझहाल में लगी आग, हजाराें की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबूझहाल में लगी आग, हजाराें की क्षति
Mirzapur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
छानबे। विंध्याचल थाना क्षेत्र के दुगरहा गांव में रविवार की सुबह अबूझहाल में लगी आग से तीन मड़हे व दो कच्चे मकान जलकर राख हो गए जबकि एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई। अचानक लगी आग में मकानाें तथा मड़हे में रखे अनाज सहित अन्य सामान भी जल गए। करीब चार घंटे बाद ग्रामीणाें ने आग पर काबू पा लिया।
दुगरहा गांव निवासी सुभाष यादव पुत्र रामबरन रविवार को परिवार सहित खेत में फसल की कटाई करने गए थे। करीब दस बजे सुबह उनके मकान की एक कोठरी से आग की लपटें उठती दिखाई दी। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप हो चुकी थी और सुभाष के तीन मड़हे, एक कच्ची कोठरी धधक उठी। आग से अनाज, भूसा, लकड़ी जलने के साथ एक बछिया भी गंभीर रूप से झुलस गई।
इसी आग की चपेट में आकर सुभाष के पड़ोसी विजयी यादव पुत्र जन्नाथ यादव की भी कच्ची कोठरी व मड़ई जलने लगी जिसमें रखा अनाज, भूसा, कपड़ा आदि सामान जल गया। आग से लगभग 75 हजार का नुकसान होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों के करीब चार घंटे के अथक प्रयास के बाद ग्रामीणाें ने आग पर काबू पाया।