{"_id":"62-80461","slug":"Mirzapur-80461-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा से पूरी होगी भविष्य की जरूरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा से पूरी होगी भविष्य की जरूरतें
Mirzapur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। ऊर्जा के संसाधन सीमित हैं इसलिए आने वाले दिनों में इसके संरक्षण और अक्षय ऊर्जा को अपनाने की जरूरत होगी। इस संदेश की झलक जिले के लगभग 480 बाल विज्ञानियों द्वारा बाल विज्ञान कांग्रेस में लगाए गए विभिन्न माडलों में दिखी। डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डा एसके पांडेय ने कहा कि बेसिक तथ्यों की गूढ़ जानकारी ही सफलता का मूल मंत्र हैं। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुुभारंभ डैफोडिल्स स्कूल की निदेशिका अपराजिता सिंह, सह राज्य समन्वयक डा आरपी सिंह व प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में बाल विज्ञानियों ने ऊर्जा संरक्षण, संभावनाएं एवं उपयोग विषय पर अपनी आसपास की समस्याओं पर लघु शोध प्रस्तुत किया। जूनियर वर्ग में दिशा विहानी डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने ऊर्जा संरक्षण एवं उपयोग, सौम्या पटेल बाल भारती जूहा ने ऊर्जा संरक्षण, आदित्य केसरवानी आदर्श जैन बाल मंदिर, श्रेया सिंह नेशनल कावेंट स्कूल ने सौर ऊर्जा के उपयोग, अश्विनी सिंह नगर पालिका अहरौरा ने विभिन्न इलेक्ट्रेडों, सत्यम पाठक संस्कार पब्लिक स्कूल ने कृषि के बदलाव के कारण में माडल बनाए। सीनियर वर्ग में सोनाली गुप्ता ने कम विद्युत ऊर्जा खर्च करने वाला हीटर, अंकुर मौर्या नगर पालिका अहरौरा ने बायोगैस प्लांट से अधिक गैस प्राप्त करने, सौरभ गुप्ता गुरु नानक इंटर कालेज ने बच्चों को पोषाहार से मिल रही ऊर्जा आदि पर माडल बनाएं। कार्यक्रम में सीनियर वर्ग में कुल 49 प्रोजेक्ट, जूनियर वर्ग में 51 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर 480 बाल विज्ञानियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विद्यालयों के 50 मार्ग दर्शकों ने सहभागिता किया। निर्णायक मंडल में आरके आनंद, डा सत्यव्रत द्विवेदी, डा जेपी राम, डा सूबेदार यादव, मोहन लाल आर्य, डा विजय उपाध्याय, डा प्रशांत सिंह, अमरेश मिश्रा रहे। कार्यक्रम में शिवराम शर्मा, कृष्ण कुमार अग्रहरि, विकास सिंह, अंबरिश पांडेय, राधिका मिश्रा, लक्ष्मी श्रीवास्तव, प्रणव, सुनील चौहान, आरबी यादव, शुभम शुक्ला आदि रहे।