{"_id":"72021","slug":"Mirzapur-72021-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थानों में हुए रंगारंग कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थानों में हुए रंगारंग कार्यक्रम
Mirzapur
Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर के शिक्षण संस्थानों में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। समारोह में देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संदेश देते हुए कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने पर जोर दिया गया।
आजादी की 66 वीं वर्षगांठ पर लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने लायंस स्कूल में ध्वजारोहण किया। बच्चों ने अपने मनोहारी नृत्य से लोगों में देश भक्ति का भाव भरा। प्रधानाचार्या शैल तिवारी, लायनेस क्लब अध्यक्ष पूनम टंडन, साधना तिवारी आदि उपस्थित रहे। भारतीय शिशु मंदिर में पूर्व अधिशासी अधिकारी जवाहर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान धर्मराज, डा. हरिभानु सिंह, शंभूनाथ दीक्षित, राजेश चंद्र आदि मौजूद रहे। सेंट जेवियर्स स्कूल रतनगंज शाखा में प्रधानाचार्य प्रशांत जायसवाल ने ध्वजारोहण किया, वहीं जसोवर स्थित शाखा पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मनी भूषण भारती ने बच्चों को आजादी की महत्ता समझाई।। रायल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सावित्री पाठक ने झंडारोहण किया।केबीपीजी कालेज के प्राचार्य डा. वीपी वर्मा ने महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। डा. सरिता त्रिपाठी के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र गीतों से राष्ट्रीयता की भावना जागृत की। केएमपीजी कालेज में प्राचार्य डा. सुमिता कोहली ने राष्ट्र ध्वज फहराया।डा. ओमप्रकाश मलिक के निर्देशन में छात्राओं ने देश गान सुनाया। गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज में अध्यक्ष धरमपाल सिंह सरना ने झंडारोहण किया। समारोह में नर्सरी से बारह तक सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य उषा श्रीवास्तव सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। नेशनल कान्वेंट पब्लिक स्कूल में चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान रामहर्ष गुप्त, प्रधानाचार्य अनुपमा गुप्ता आदि मौजूद रहे। हथिया फाटक स्थित मदरसा निजामियां में प्रबंधक अबरार अहमद ने ध्वजारोहण किया।
राजस्थान इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार शुक्ल के नेतृत्व में स्काउट बैंड के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। नेहरू युवा केंद्र पर युवा समन्वयक शमीम बेगम ने ध्वजारोहण व पौधरोपण किया। श्रीवास्तव बाल विद्या समिति में प्रबंधक रत्नेश चंद्र श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
न्यू बाल भारती कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। सारथी पब्लिक प्राइमरी स्कूल में प्रबंधक अश्वनी शुक्ल ने तथा विंध्य वैली पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक केदार नाथ शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। नगर के रमईपट्टी स्थित बाल भारती जूनियर हाईस्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बच्चों ने अपने रंगारंग प्रस्तुतियों से अमर शहीदों को नमन किया। लक्ष्मी सुधावशेश बाल विद्यालय व एलएसबीवी कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक मधुकर चित्रवंशी ने ध्वजारोहण किया। आचार्य रामचंद्र शुक्ल स्मारक शिक्षण संस्थान में डा. लालता प्रसाद शुक्ल ने झंडारोहण किया। मदरसा रशीदा निस्वां अरबी स्कूल में अध्यक्ष अबरार अहमद ने किया। केबीपीजी कालेज परिसर में छात्र विशाल यादव के नेतृत्व में अमर शहीदों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।