{"_id":"72017","slug":"Mirzapur-72017-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बदमाशों के कब्जे से बरामद हुईं 11 बाइक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बदमाशों के कब्जे से बरामद हुईं 11 बाइक
Mirzapur
Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। थाना क्षेत्र के हनुमान पहाड़ी के पास पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो बदमाश भाग निकले। दो बदमाशों की निशान देही पर पुलिस ने खंडहर में छिपाकर रखे 11 दो पहिया वाहनों को बरामद कर लिया । यह मुठभेड़ गुरुवार के दिन ग्यारह बजे वाहन चेकिंग के दौरान हुई। थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने बताया कि हनुमान पहाड़ी पर वाहनाें की चेकिंग की जा रही थी कि सूचना मिली की दो बाइक पर सवार चार बदमाश सोनभद्र की ओर जा रहे हैं।
इस पर पुलिस दल ने हनुमान पहाड़ी के चाराें ओर घेराबंदी कर दी। उसी दौरान दो मोटर साइकिल पर सवार चार लोग आते दिखाई पड़े। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार वाहन मोड़कर वापस भागे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश फायर करने लगे पर पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया जबकि दो भाग निकलने में सफल हो गए। पकड़े गए युवकाें में एक राजीव उर्फ राजू पुत्र मंशा निवासी गोला सहुवाईन अहरौरा तथा दूसरा प्रशांत कुमार गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद गुप्ता निवासी शीलता मंदिर सोनभद्र है। तलाशी के दौरान राजीव के पास से बारह बोर का एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस तथा एक खोखा बरामद हुआ तथा प्रशांत के साथ 38 बोर की तीन जिंदा कारतूस मिले। भागे दो बदमाशों में विनय निवासी थाना जमालपुर तथा बबलू निवासी घोरावल शामिल हैं । पूछताछ में पता चला कि दोनाें बाइक चोरी की है। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने खंप्पर बाबा आश्रम के पास स्थित खंडहर में छुपा रखी नौ अन्य बाइक भी बरामद करने में सफलता अर्जित की। इसमें दो हीराें होंडा साइन,चार पैशन प्रो,एक हीरोें होंडा डीलक्स,एक टीवीएस स्टार सहित अन्य वाहन शामिल है। पुलिस ने पुलिस पर जान लेवा हमला चोरी अभिलेखाें के साथ हेराफेरी,माल बरादगी तथा आर्म एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।