{"_id":"62-144938","slug":"Mirzapur-144938-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द यात्रियाें का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द यात्रियाें का हंगामा
Mirzapur
Updated Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर/विंध्याचल। दो एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किए जाने और कई अन्य ट्रेनाें के छह से 15 घंटा विलंब से चलने की जानकारी होने पर रविवार को विंध्याचल और मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियाें ने हंगामा मचाया। साथ ही रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यात्रियाें के हंगामा करने की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया।
रविवार की सुबह काफी संख्या में यात्री महानंदा व इंटरसिटी पकड़ने के लिए मिर्जापुर और विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। अलीपुरद्वार से चल कर दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस अप के निरस्त किए जाने की जानकारी होने पर यात्री नाराज हो गए। वहीं विंध्याचल में इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द किए जाने पर भी यात्री आक्रोशित हो गए। गुस्साए यात्रियाें ने कहा कि रेल कर्मियाें की लापरवाही के कारण निरस्त होने वाली ट्रेनाें के बारे में पता नहीं चल पाता है। इससे उनको परेशानियाें का सामना करना पड़ता है। समय बर्बाद होने के साथ ही उनका कार्य भी प्रभावित होता है। इसको लेकर यात्रियाें ने दोनाें स्टेशनाें पर हंगामा मचाया। कहा कि रेल प्रशासन ट्रेनाें को निरस्त करने से पहले सूचना दें।
इससे यात्रियों को आसानी से इसके बारे में पता चल सके और वह परेशानी झेलने से बच जाए। बताते चलें कि दोनाें एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्त होने के अलावा रविवार को कालका मेल तीन घंटे, मूरी पांच घंटे, गरीब रथ 15 घंटे, आनंद विहार कोलकता पांच घंटे, इलाहाबाद मुगलसराय पैसेंजर आठ घंटे, गोधिया तीन घंटे, जोधपुर हावड़ा दो घंटे समेत अन्य ट्रेनेें छह से लेकर 15 घंटे तक विलंबित रहीं।