फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दशनार्थियाें से भरी ट्राली चट्टान से टकराई, 20 घायल

दशनार्थियाें से भरी ट्राली चट्टान से टकराई, 20 घायल

Wed, 09 Apr 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Wed, 09 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। अष्टभुजा पहाड़ से उतरते समय गेरुआ तालाब के पास सोमवार की रात एक बोलेरो को बचाने में ट्रैक्टर ट्राली चट्टान से टकरा गई। जिससे उसका चक्का टूट कर बाहर निकल गया और उस पर सवार करीब 20 दशनार्थी घायल हो गए। पुलिस कर्मियाें ने एंबुलेंस से सभी को सीएचसी विंध्याचल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने चार घायलाें को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के करीब 40 लोग एक ट्रैक्टर पर सवार होकर अष्टमी पर विंध्याचल दर्शन करने आए थे। सभी लोग मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर अष्टभुजा दर्शन करने पहुंचे। वहां दर्शन-पूजन करने के बाद काली जी का दर्शन करने के लिए निकले। चालक ट्रैक्टर लेकर पहाड़ से नीचे उतर रहा था तभी सामने से आ रही बोलेरो को पास देने के चक्कर में सड़क किनारे एक चट्टान से टकरा गया। चट्टान से टकराते ही ट्राली का चक्का टूटकर दूर छिटक गया और ट्राली सड़क पर घसिटाने लगी। चक्का टूटते ही ट्राली पर सवार दशनार्थी सड़क किनारे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। कई दशनार्थियाें को लहूलुहान हालत में देख अष्टभुजा रहे अन्य लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना देकर बुलाया। घायलाें में खजना (30), चनरा देवी (35), जानकी (40), राकेश (20) समेत आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed