{"_id":"62-115083","slug":"Mirzapur-115083-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य के आवास पर फेंका बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य के आवास पर फेंका बम
Mirzapur
Updated Sat, 30 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। केबीपीजी कालेज के प्राचार्य प्रफुल्ल सिंघानिया के आवास पर गुुरुवार की रात बम फटने से पूरा परिवार सहम गया। घटना की सूचना मिलने के बावजूद देर रात कोतवाली के मात्र कुछ सिपाही मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर लौट गए। शुक्रवार की देर शाम प्राचार्य ने अज्ञात लोगाें के खिलाफ बम फेंकने की तहरीर शहर कोतवाली में दी। घटना को देखते हुए एसपी ने छात्रसंघ चुनाव तक प्राचार्य के आवास और कालेज में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
केबीपीजी कालेज के प्राचार्य प्रफुल्ल कुमार सिंघानिया शहर कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंडी मोहल्ला में रहते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी, बेटा- बेटी और एक भाई रहते हैं। गुरुवार की रात प्राचार्य परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे उनके दूसरे तल पर तेज आवाज के साथ एक धमाका हुआ। धमाका होते ही उनकी नींद खुल गई और वह दरवाजा खोलकर बाहर निकले तो देखा कि बारजे पर किसी बम के फटने के निशान थे। कुछ छर्रे भी बिखरे पड़े थे। यह देखते ही उनके होश उड़ गए।
इसी बीच उनकी पत्नी भी पहुंच गईं और देवर को आवाज देकर बुलाया। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना शहर कोतवाल समेत कुछ पुलिस अधिकारियाें को दी। सूचना पाकर देर रात कुछ पुलिस कर्मी पहुंचे और पूछताछ कर लौट गए। सुबह पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह, सीओ नगर सच्चिदानंद समेत शहर कोतवाल सुनील दत्त दूबे पुलिस बल के साथ पहुंचे। पूछताछ कर पुलिस ने उनके पहले तल के चबूतरे से एक देशी बम बरामद किया। वह फटा नहीं था। देर शाम तक प्राचार्य ने अज्ञात लोगाें के खिलाफ बम फेंकने की तहरीर शहर कोतवाली में दी। वहीं प्राचार्य के घर बम फटने की जानकारी होते ही पूरे दिन कालेज में गहमागहमी का माहौल बना रहा। लोग एक-दूसरे से घटना के निहितार्थ बातचीत कर रहे थे।