{"_id":"62-114984","slug":"Mirzapur-114984-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने यात्री से 50 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने यात्री से 50 हजार लूटे
Mirzapur
Updated Sat, 30 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। चेन्नई से डेढ़ वर्ष बाद कमाकर लौट रहे यात्री को जहरखुरान गिरोह के सदस्याें ने कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। अचेत होने पर उसके पास मौजूद 50 हजार रुपये समेत अन्य सामान लूट ले गए। अचेतावस्था में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारे गए युवक को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
लालगंज थाना क्षेत्र के मड़वा नेवादा गांव निवासी तुलसीदास (18) पुत्र श्रीराम करीब डेढ़ वर्ष पहले चेन्नई कमाने के लिए गया था। वह एक फैक्ट्री में हेल्पर का कार्य करता है। करीब डेढ़ वर्ष बाद तुलसीदास घर में शादी पड़ने पर 50 हजार रुपये लेकर लौट रहा था। गुरुवार की सुबह ट्रेन जैसे ही इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तभी कुछ युवक ट्रेन में चढ़े और उसको चाय दिया। कुछ देर बाद युवक अचेत हो गया तो जहर खुरान गिरोह के सदस्याें ने उसके पास मौजूद 50 हजार रुपये समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। ट्रेन स्टेशन से खुली तो यात्रियाें ने युवक के अचेत होने की सूचना टीटी को दी। मिर्जापुर ट्रेन पहुंचने पर पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया।