फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   छात्रसंघ का चुनाव टालने पर प्रदर्शन

छात्रसंघ का चुनाव टालने पर प्रदर्शन

Sat, 30 Nov 2013 05:43 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sat, 30 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। केबी कालेज में छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष मिश्रा के समर्थन में गुरुवार को छात्रों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर चुनाव टालने पर विरोध जताया। छात्रों ने जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट से वार्ता करके जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन

केबी कालेज में अध्यक्ष पद प्रत्याशी आशीष मिश्रा के कारण छात्र व समर्थक दो पक्षों में बंट गए हैं। एक पक्ष आशीष मिश्रा का समर्थन कर रहा है तो वहीं दूसरा पक्ष पर्चा निरस्त कराने की मांग कर रहा है। कालेज व जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैऐ से छात्रों में भारी नाराजगी है। जीडी बिनानी के छात्र नेता प्रदीप मिश्रा ने कहा कि केबी कालेज में बार बार चुनाव टलने से छात्रों की पढ़ाई बरबाद हो रही है। कालेज व जिला प्रशासन के रवैऐ से लग रहा है कि वह केबी कालेज में राजनैतिक दबाव के चलते छात्र संघ चुनाव से पीछा छुड़ाना चाह रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कालेज व जिला प्रशासन ने समय रहते समुचित निर्णय नहीं लिया तो छात्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान अभय यादव, विपिन मिश्रा, हैदर अब्बास, विकास सिंह, संजय सिंह गहरवार, अमरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने केबी कालेज में छात्र संघ चुनाव टलने पर विरोध जताते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर कालेज में जल्द चुनाव कराने की मांग की। पूर्व विभाग संगठन मंत्री नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि केबी कालेज में किसी खास प्रत्याशी को जिताने के लिए जान बूझकर पर्चे की दोबारा जांच की जा रही है। जिससे कालेज में शैक्षणिक वातावरण बिगड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि कालेज में छात्र संघ चुनाव बार बार नहीं टाला जाए। केबी कालेज में लिंगदोह समिति के अनुसार जल्द से जल्द चुनाव कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक बार प्रत्याशी का पर्चा वैध होने के बाद, किसी के दबाव में आकर पर्चा अवैध करने के लिए जांच किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार छात्र संघ चुनाव में राजनीतिकरण कर रही है। इस दौरान मनोज जायसवाल, श्याम सुंदर केसरी, राम कुमार विश्वकर्मा, संजय जायसवाल, रमेश सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed