{"_id":"62-114928","slug":"Mirzapur-114928-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उत्पीड़न रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस उत्पीड़न रोकने की मांग
Mirzapur
Updated Thu, 28 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने के विरोध में भारतीय छात्र संघ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंप कर उत्पीड़न रोकने की मांग की।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस का उत्पीड़न चरम पर पहुंच गया है। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चितावनपुर गांव में मुहर्रम के दिन ग्राम प्रधान के कहने पर पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष फहीम खान के खिलाफ षडयंत्र के तहत एफआईआर दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि कटरा कोतवाली में कार्यकर्ता नवाब अंसारी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने मांग किया कि मामले की विवेचना करके दोनों निर्दोष कार्यकर्ताओं को बरी किया जाए। इस दौरान अरविंद भारती, अमन मोदनवाल, सत्तमी निषाद, अमित निषाद, हफीज अहमद, लल्लन आदि मौजूद रहे।