{"_id":"62-114926","slug":"Mirzapur-114926-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"मठनाकांड को लेकर होगा बड़ा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मठनाकांड को लेकर होगा बड़ा आंदोलन
Mirzapur
Updated Thu, 28 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। मठना कांड को लेकर 30 नवंबर के बाद कांग्रेस बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी। पार्टी महिलाओं और गरीबों के हितों की रक्षा के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस किसी अपराधी के साथ नहीं है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी बीते 25 नवंबर को थानाध्यक्ष जमालपुर अरविंद यादव के अमानवीय कृत्यों के विरोध में एसपी दफ्तर का घेराव करने गए थे। लेकिन सपा नेताओं के इशारे पर पुलिस अधीक्षक ने कांग्रेसियों के आपराधिक इतिहास को खंगालने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस अधीक्षक अपने दायित्व के प्रति जिम्मेदार हैं तो सभी राजनीतिक दलों के लोगों के आपराधिक कृत्यों की जांच कर उसे उजागर करें। बेहतर यही होगा कि एसपी राजनीतिक बयान न दें। कहा कि आखिर पुलिस अधीक्षक की ऐसी क्या मजबूरी है कि शासनादेश के बावजूद थाना प्रभारी दारोगाओं को बना रखे हैं। इस दौरान मठना प्रकरण को लेकर भाजपा व सपा नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगाराम बिंद, रामराज सिंह पटेल, भारतेंदु यादव, राजधर दूबे, अशोक उपाध्याय, कंचन पांडेय, इमरान खान, अमिताभ पांडेय आदि मौजूद रहे।