फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गंगा घाटों पर बिखरी टिमटिमाते दीपों की छटा

गंगा घाटों पर बिखरी टिमटिमाते दीपों की छटा

Mon, 18 Nov 2013 05:42 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Mon, 18 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। देव दीपावली रविवार को नगर के कचहरी घाट सहित विंध्याचल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा घाटों पर टिमटिमाते दीपों की अद्भुत छटा देखते ही बन रही थी। देव दीपावली का पर्व देवताओं के असुरों पर विजय के पर्व के रूप में मनाया जाता है। देव दीपावली का मनोरम नजारा देखने शाम के समय बड़ी संख्या में लोग तट पर जुटे रहे।
विज्ञापन

बता दें कि भगवान शंकर ने आज ही के दिन त्रिपुरा सुर राक्षस का वध किया था। इसी उपलक्ष्य में गंगा घाटों पर मां गंगा का पूजन-अर्चन के साथ ही भव्य आरती की गई। इस अवसर पर गंगा घाटों की सीढ़ियाें पर कतार में जलते दीपों की अद्भुत छटा देखते ही बन रही थी। विंध्याचल के गंगा घाटों पर देव दीपावली के अवसर पर दीपदान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से मां गंगा का पूजन और भव्य आरती किया गया। तत्पश्चात् भक्तों ने दीपदान किया। शाम के समय गंगा में तैर रहे जलते दीपों को देख ऐसा लग रहा था कि जैसे भगवान विष्णु का क्षीर सागर जमी पर उतर आया हो। इस अवसर पर स्थानीय भक्तों के साथ ही दूरदराज से आए दर्शनार्थियों ने गंगा में दीपदान किया। नगर के कचहरी घाट पर सूर्यास्त होते ही सीढ़ियों पर दीपों की कतारें लगनी शुरु हो गई थी। इस अवसर पर गंगा घाट स्थित देवी-देवताओं के मंदिरों की भी बड़े ही मनोहारी ढंग से सजावट की गई थी। नर-नारियों ने मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन भी किया। कचहरी घाट पर सजी मां गंगा की मूर्ति की विधिवत पूजन-अर्चन की गई। बच्चों ने बढ़चढ़ कर गंगा में दीपदान किया। गंगा सेवा समिति की ओर से आयोजित दीपदान के दौरान समिति के शिव प्रसाद उपाध्याय, अशोक, पवन तिवारी, अजय श्रीवास्तव, संतोष सेठ, सूर्यदेव, मुन्ना गुरु, राजाराम, गणेश श्रीवास्तव आदि व्यवस्था में तल्लीनता से डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed