फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जगत जननी के धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

जगत जननी के धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

Mon, 18 Nov 2013 05:42 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Mon, 18 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विंध्याचल। कार्तिक पूर्णिमा पर जगत जननी मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। विंध्याचल स्थित गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद भक्तजन माला-फूल के साथ ही नारियल-चुनरी व प्रसाद लेकर धाम पहुंचे। विंध्यधाम में मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

रविवार की भोर में मंगला आरती के बाद से ही विंध्यधाम में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़े व मां विंध्यवासिनी के जयघोष से विंध्यधाम देवीमय हो रहा था। विंध्याचल के पक्काघाट, दीवानघाट, बलुआघाट, इमिलियाघाट, सहित अन्य गंगा घाटों पर स्नान कर श्रद्धालु विंध्यधाम पहुंचे। कतार में खड़े भक्तजन मां के दर्शन-पूजन करने को लालायित दिखे। विंध्याचल मंदिर पहुंचकर किसी ने झांकी से तो किसी भक्त ने गर्भगृह में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर विंध्याचल मंदिर की तरह-तरह के फूल-पत्तियों सहित आकर्षक झालरों से की गई मनोहारी सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। पर्व के मद्देनजर विंध्याचल की साताें गलियों एवं गंगा घाटों सहित प्रमुख मार्ग दर्शनार्थियों से पटे रहे। मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के बाद भक्तों ने विंध्याचल की गलियों में स्थित स्थाई व अस्थाई दुकानों पर जमकर खरीदारी की। गंगा घाटों पर फै ली गंदगी के चलते स्नानार्थियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। विंध्यधाम में विंध्य पंडा समाज के सदस्यगण दूरदराज से आए दर्शनार्थियों को दर्शन-पूजन कराने में तल्लीन दिखे। माता के धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed