{"_id":"62-113238","slug":"Mirzapur-113238-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी
Mirzapur
Updated Sun, 10 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। केबीपीजी व जीडी बिनानी कालेज में होने वाले छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना नौ नवंबर को जारी कर दी गई। दोनाें महाविद्यालय में 12 नवंबर को नामांकन पत्राें की ब्रिकी होगी। 13 नवंबर को बिनानी तथा 14 को केबीपीजी कालेज में नामांकन होगा। पंद्रह को नाम वापसी होगी। 22 नवंबर को मतदान व गणना के साथ शपथ ग्रहण भी कराया जाएगा।
केबीपीजी कालेज के चुनाव अधिकारी डा. शिशिर चंद्र ने बताया कि छात्र संघ चुनाव वर्ष 2013-14 की अधिसूचना नौ नवंबर को जारी कर दी गई है। लिंगदोह समिति के सिफारिशों के मद्देनजर नामांकन पत्रों की बिक्री 12 नवंबर को होगी। जबकि 14 नवंबर को नामांकन होगा। वहीं 15 नवंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। छात्र संघ अध्यक्ष पद के साथ ही विभिन्न पदों के वैध उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 17 नवंबर को होगा। मतदान और मतगणना का कार्य 22 नवंबर को होगा तथा विजयी प्रत्याशी को शपथ भी उसी दिन दिलाया जाएगा। उधर जी.डी. बिनानी कालेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. राजीव अग्रवाल ने बताया चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार चुनाव कराया जाएगा। नामांकन फार्मों की बिक्री 12 को तथा नामांकन 13 नवंबर को होगा। नाम वापसी 15 नवंबर को होगी। वहीं मतदान व परिणामों की घोषणा 22 नवंबर को होगी।