Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विंध्य दरबार में उमड़े आस्थावान

विंध्य दरबार में उमड़े आस्थावान

Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विंध्याचल। गुरु पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी देवी के पावन दरबार में करीब तीन लाख श्रद्धालुआें ने दर्शन-पूजन किया। आकर्षक फूलाें से किया गया माता का भव्य शृंगार दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे। मंदिर में भोर की मंगला आरती के बाद मां का दर्शन-पूजन करने के लिए दर्शनार्थियाें का तांता लग गया जो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

दर्शनार्थियाें की भारी भीड़ के चलते रविवार की शाम से ही विंध्याचल के समस्त होटल और धर्मशाला भर गए थे। गंगा घाटाें पर स्नान करने के बाद भक्तजन माला-फूल, नारियल-चुनरी के साथ ही लाचीदाना, रोरी-रक्षा, प्रसाद लेकर धाम में पहुंचे। धाम पहुंचने के बाद किसी ने झांकी दर्शन तो किसी ने गर्भगृह में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। तत्पश्चात् श्रद्धालुआें ने मंदिर परिसर स्थित महाकाली, महासरस्वती, महालक्ष्मी, मां दुर्गा, बाबा भोलेनाथ, श्रीकृष्ण-राधा, बटुक भैरव, हनुमान जी, मां शीतला सहित कई अन्य देवी-देवताओं का भी पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर की छत पर मुंडन संस्कार एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान-पाठ भी निरंतर चलता रहा। मां का दर्शन-पूजन करने के उपरांत बड़ी संख्या में भक्तों ने त्रिकोण परिक्रमा भी किया। विंध्याचल के साथ ही विंध्य पर्वत पर कई कांवरियाें की टोली भी दर्शन-पूजन करने पहुंची थी। भीड़ के चलते जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनाें को रोक दिया गया था। दर्शन-पूजन के उपरांत नर-नारियों ने विंध्याचल की गलियाें में सजी दुकानाें से अपनी-अपनी जरूरत की वस्तुआें की जमकर खरीदारी की। मंदिर परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed