{"_id":"5ac1237f4f1c1bcc618b4e14","slug":"91522606975-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हालमें झुलसे एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबूझ हालमें झुलसे एक की मौत, दो गंभीर
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अबूझ हाल में झुलसे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के नीमडीह गांव निवासी पिंटू 32 वर्ष पुत्र दयाराम शुक्रवार को दस बजे खाना बनाते समय झुलस गया था। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। शनिवार की देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के कुरकुठिया गांव की है। गांव निवासी संदीप 28 वर्ष पुत्र रामबली शनिवार की रात अबूझ हाल में झुलस गया। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय में ले गए। इसी प्रकार पड़री के रानी चौकिया गांव निवासी आजाद 19 वर्ष पुत्र बुद्घू भी शनिवार की रात अबूझ हाल में झुलस गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।