{"_id":"5a55079a4f1c1b40198b5c54","slug":"91515521946-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम राज्याभिषेक पर डाला प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम राज्याभिषेक पर डाला प्रकाश
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम कथा सुनतीं महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। आवास विकास कालोनी में चल रहे रामकथा के विश्राम दिवस पर हरिद्वार से आए स्वामी कृष्णानंद महाराज ने मंगलवार को राम राज्याभिषेक पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राम राज्य की स्थापना तब हुई जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम गौ, ब्राम्हण, संत, के संपूर्ण मनोरथ को पूर्ण किए एवं सत्य, प्रेम, करुणा एवं धर्म की स्थापना की।
कहा कि रामचरित मानस का सहारा लेने से ही समाज सुव्यवस्थित हो सकता है, समाज राम राज्य जैसा हो सकता है। संगीतमय राम कथा से उन्होंने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा समापन के अवसर पर योगीराज हंसमुख देव के माध्यम से योग प्रशिक्षण भी कराया गया। इस दौरान राम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। संचालन नरेश व विमला शर्मा ने किया। इस मौके पर यजमान श्याम नारायण तिवारी, विद्या तिवारी, सर्वेश तिवारी, अनूप, राहुल, धीरेंद्र, सूरज, विवेक आदि मौजूद रहे।