{"_id":"5a395a1c4f1c1b95188bacf3","slug":"91513708060-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉल लगाकर लोगों को कर रहे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉल लगाकर लोगों को कर रहे जागरूक
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह तहत जागरूकता के लिए दूसरे दिन में स्टॉल लगाए गए, जिन पर स्वच्छता और पोषण के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने दूसरे दिन स्टॉल का शुभारंभ किया, साथ ही मौजूद लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में एक शौचालय बनवाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे लोगों को खुले में शौच नही करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनमानस शौचालय का उपयोग करे और खुले में शौच से परहेज करे। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने स्वच्छ भारत मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि अभियान के तहत जिले के सभी बच्चों को सभी रूपों में कुपोषण से मुक्त करना है। इसके लिए विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शिविर के माध्यम से मौजूद किशोरियों और महिलाओं को सेनेटरी पैड आदि के उपयोग और महत्व की जानकारी दी। स्टॉल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित सामानों को स्टॉल में बिक्री की जा रही है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वार पंजीरी से बनी आकर्षक खाद्य पदार्थों की बिक्री की जा रही है। जिससे पंजीरी को बच्चे घर में आसानी से खा सके। इस दौरान बीसी मनीष पांडेय, सुनील उपाध्याय, मनोज दूबे आदि मौजूद रहे।