{"_id":"59eb92d14f1c1baf678b6bf8","slug":"91508610769-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईदूज पर निकली मनोहारी झांकी देख दर्शक मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईदूज पर निकली मनोहारी झांकी देख दर्शक मंत्रमुग्ध
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। भैयादूज पर्व के अवसर पर श्री बाल भरत मिलाप रामलीला कमेटी के तत्वावधान में मनोहारी झांकियां निकाली गई। शनिवार शाम चार बजे दुर्गा देवी स्थित रामटेक पर श्री राम और भरत का मिलन देख लोगों के नयन सजल हो गए। प्रति वर्ष की भांति झांकी देखने के लिए आस पास से आने वाले लोगों से पटा रहा। भीड़ को संभालने में पुलिस बल लगी रही।
सड़क के पटरियों पर झांकी देखने वालों की भीड़ उमड़ी रही। धक्का मुक्की के बीच झांकी निकलती रही। मोहक झांकियों में किनाराम, लालघोड़े पर सवार सम्राट अकबर, ज्वाला देवी को छत्र चढ़ाने की झांकी, कृष्ण और सुदामा की सुंदर झांकी, साईं दरबार, मां विंध्यवासिनी की झांकी, मां दुर्गा व सारदा की झांकी, स्वच्छ भारत अभियान, मत्स्य अवतार, सबरी भक्ति, ईशा मसीह, रौद्र काली का रूप, यशोदा कृष्ण, गोवर्धन धारण एवं पिकनिक स्पाट आदि शामिल रही। शाम चार बजे के लगभग दुर्गा देवी से झांकी निकलना प्रारंभ हुआ। नगर के पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, गुड़हट्टी, राम विलास चौराहा, त्रिमोहानी, नबालक का तबेला, घंटाघर आदि से होते हुए दुर्गा देवी पर समापन हुआ।
जिगना संवाददाता के अनुसार नरोइया बाजार का प्रसिद्ध भरत मिलाप शनिवार को सकुशल सम्पन्न हुुआ। इस दौरान एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकी कलाकारों द्वारा निकाली गई। जिसमें दो जिस्म एक जान की झांकी को प्रथम स्थान, भारत माता को द्वितीय स्थान, शंकर पार्वती को तृतीय स्थान का पुरस्कार नवीन विश्वकर्मा दुर्गेश सिंह द्वारा दिया गया। इस मौके पर राजा यादव, संदीप जायसवाल, सुजीत मोदनवाल, रामानंद शेखर आदि रहे।