फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भाई दूज पर बहनों ने की गोवर्धन पूजा

भाई दूज पर बहनों ने की गोवर्धन पूजा

Sat, 21 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
भाई दूज पर बहनों ने की गोवर्धन पूजा

विज्ञापन
मिर्जापुर। भाई दूज पर महिलाओं ने बड़े ही श्रद्घा भाव से शनिवार को भईयों के लिए व्रत रहकर गोधन पूजन किया। इसके उपरांत महिलाओं ने अपने भाईयों को लाई, लावा व मिठाई से भरे घरिया देकर परंपरा के अनुसार पूजन किया। साथ ही तिलक लगाने व माला पहनाने के बाद चना खिला कर मंगल कामना की। भाईयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देने के बाद उनकी रक्षा के लिए संकल्प लिया।

शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने भी भाईयों की मंगल कामना को लेकर पूजन किया। सुबह से ही महिलाएं व्रत रहकर पूजा की तैयारी में जुटी रही। महिलाएं थाल में पूजन सामग्री भरकर एक जगह एकत्रित होकर पूजा किया। समूह में बैठकर महिलाओं ने गोबर का चौक बनाकर कथा का श्रवण कर विधि विधान पूर्वक पूजा पाठ किया। गोवर्धन पूजन के लिए किसी ने अपने घरों में तो कोई बाहर जाकर पूजा किया। दीपावली के दिन भरे घरिया में लाई लावा व मिठाई के साथ चना खिलाकर उनके लिए मंगल कामना की। उसके बाद बहनों ने अपना व्रत तोड़ा। भाईयों ने भी बहनों की रक्षा करने का संकल्प दोहराते हूए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed