फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   210 लोगों ने भरा अंगदान के लिए शपथ पत्र

210 लोगों ने भरा अंगदान के लिए शपथ पत्र

Mon, 14 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
210 लोगों ने भरा अंगदान के लिए शपथ पत्र
विज्ञापन

मिर्जापुर। विश्व अंगदान दिवस पर अंगदान करने के लिए मंडलीय अस्पताल में लोग उमड़ पड़े। 210 लोगों ने अपने संपूर्ण अंगों को दान करने के लिए शपथ पत्र भरा। इसमें कई अधिकारियों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया ने कहा कि यूपी अंगदान करने के मामले में काफी पीछे है। अंगदान करने के लिए जागरुकता फैलाना जरूरी है। हमें मानवता की सेवा के लिए इस अभियान को आगे बढ़ाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में कई मरीज अंगों के अभाव में असमय काल के गाल में समा जाते हैं। हमें ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंनेे कहा कि अंगदान का शपथ ले कर हम मर कर भी मानवता की सेवा कर सकते हैं। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने कहा कि अंगदान से बेहतर कुछ नहीं है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि शरीर एक वस्त्र के समान है। मरने के बाद आत्मा दूसरा शरीर धारण करती है। ऐसे में हम अंगदान कर किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। कहा कि यह हमारा सौभाग्य होगा कि हमारा दिल किसी दूसरे के सीने में धड़के। उन्होंने कार्यक्रम में बताया कि वे और उनकी पत्नी वर्षों पूर्व अपना शरीर दान कर चुके हैं। विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि अंगदान महादान की श्रेणी में आता है। सीएमओ डा. यूएस यादव ने अंगदान का शपथ पत्र भरने के बाद कहा कि अंगदान से मै स्वप्रेरित हूं। मंडलीय अस्पताल में हुए आयोजन में शपथ पत्र भरवाने के लिए चार काउंटर लगाये गए थे। इन पर शपथ पत्रों का वितरण किया जा रहा था। यहीं उन्हें भर कर जमा करना था। जिले के कई संगठनों से आए 210 लोगों ने अंगदान करने के लिए शपथ पत्र भरा। शपथ पत्र भरने वालों में परियोजना निदेशक हरिचरण सिंह, सीडीपीओ प्रमोद कुमार सिंह, जिला समन्वयक स्वच्छता अभियान विनोद श्रीवास्तव आदि अधिकारी शामिल रहे। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने बताया कि जिन लोगों ने अंगदान के लिए शपथ पत्र भरा है उनका शपथ पत्र नई दिल्ली स्थित आर्गन सेल में भेजा जाएगा। यहां से उन्हें कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed