{"_id":"597cd8844f1c1b6f108b4857","slug":"91501354116-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबी कॉलेज में प्रवेश को द्वितीय सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबी कॉलेज में प्रवेश को द्वितीय सूची जारी
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। केबी कॉलेज में सत्र 2017-18 में प्रवेश के लिए द्वितीय मेरिट सूची शनिवार को जारी की गई। प्राचार्य डा. सुनीता त्रिपाठी ने बताया कि दूसरी मेरिट सूची के छात्र-छात्राओं का प्रवेश 31 जुलाई से दो अगस्त तक होगा। दो अगस्त के बाद द्वितीय वरियता सूची में स्थान प्राप्त अभ्यर्थियों का प्रवेश नहीं किय जाएगा और दावा स्वत: निरस्त समझा जाएगा।
प्राचार्य ने बताया कि केबी कॉलेज में जारी द्वितीय मेरिट सूची में कला वर्ग में सामान्य का 63.6 से 56.6 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग का 57.8 से 56.2 प्रतिशत तथा सभी अनुसूचित जाति और जन जाति के छात्रों का होगा। वहीं बीएससी मैथ वर्ग में सामान्य का 76.4 से 73.2 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग का 71.4 से 71 प्रतिशत तथा सभी अनुसूचित जाति और जन जाति तथा बीएससी बायो वर्ग में 70 से 66.4 प्रतिशत और पिछड़ा वर्ग का 64.2 से 62.8 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति में 55 से 47.4 प्रतिशत अंक वाले छात्रों का प्रवेश होगा। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश के दौरान सभी छात्र-छात्राएं हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट फोटो तथा शपथ पत्र अवश्य साथ लाएं। समन्वय प्रवेश समिति के डा. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रमाण पत्रों के अभाव में प्रवेश संभव नहीं होगा।