{"_id":"6aeb90f8642f31d62806d56f","slug":"85-km-kachhwa-katka-road-to-be-widened-at-a-cost-of-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-164473-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 8.5 किमी कछवा-कटका मार्ग का 15.90 करोड़ से होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 8.5 किमी कछवा-कटका मार्ग का 15.90 करोड़ से होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को मिली मंजूरी, खर्च होंगे 15.90 करोड़ रुपये, चालू वित्तीय वर्ष में 5.56 करोड़ जारी
मिर्जापुर। जिले के कछवां-कटका मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत मार्ग के निर्माण कार्य को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 8.5 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण पर 15 करोड़ 90 लाख 72 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसके लिए 5 करोड़ 56 लाख 75 हजार रुपये जारी किए गए हैं।
अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग लखनऊ की ओर से 29 अगस्त को जारी पत्र पर यह स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों को दो लेन मार्गों से जोड़ने के उद्देश्य से सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाना है। इसी क्रम में मिर्जापुर के कछवां-कटका मार्ग को शामिल किया गया है। 3.75 मीटर चौडे सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। शासन की ओर से जारी स्वीकृति में निर्माण कार्य से पहले सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने की शर्त रखी गई है। बजट जारी होने के बाद अब टेंडर की प्रक्रिया कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।