{"_id":"5c291546bdec223d834c415a","slug":"81546196294-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुप्रिया ने चौपाल में सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुप्रिया ने चौपाल में सुनी समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने छानबे विकास खंड के ग्राम पंचायत गौरा, गोगांव, खैरा, बसेवरा व मिश्रपुर में रविवार को चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना गया। रविवार को गौरा ग्राम प्रधान विद्या सिंह के आवास पर आयोजित चौपाल में लोगों ने मिश्रपुर घाट पर पीपापुल, गौरा में स्वास्थ्य केंद्र खोलने व रोडवेज बस का संचालन कराने की मांग की।
इस मौके पर डॉ. दिनेश सिंह, सूरज सिंह, इंस्पेक्टर सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह गोगांव में प्रधान पुष्पा सिंह के आवास पर चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, राजेश सिंह, ज्ञानधर दुबे, जयप्रकाश ने आवास पेंशन व सिंचाई समस्या से केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण राज्यमंत्री को अवगत कराया। खैरा में प्रधान अनीता सिंह के आवास पर राघवेंद्र सिंह, अमित कुमार व दिलीप पांडेय आदि ने मिश्रपुर सीतामढी घाट पर पीपापुल के साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के नियुक्ति की मांग के साथ ही क्षेत्र में सिंचाई व बिजली ब्यवस्था दुरुस्त किए जाने की प्रमुखता से मांग उठाई। बसेवरा में सिंचाई, पीपा पुल आदि की मांग किया गया। मिश्रपुर में चौपाल में ग्राम प्रधान बब्बू अली ने हो रहे गंगा कटान का दृश्य मौके पर ले जाकर दिखलाया। केंद्रीय मंत्री ने लोगो की समस्याओं के बारे में संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर यथाशीध्र निदान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रमाकांत सिंह पटेल, अनिल कुमार सिंह, संजय उपाध्याय, तुलसीदास, गोपाल शर्मा, विशाल यादव व अवधेश आदि मौजूद रहे।