{"_id":"5bdc9645bdec2269812a924b","slug":"81541183045-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच तमाम बीमारियों की जड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच तमाम बीमारियों की जड़
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान (मिर्जापुर)। विकास खंड पटेहरा क्षेत्र के ककरद गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में डिटाल स्वच्छ भारत के तहत चौपाल में शुक्रवार को बतौर मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने शिशु पुस्तिका का विमोचन व डिटॉल साबुन देकर लोगों का अभिवादन किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने लोगों को शौचालय के महत्व के बारे में बताया। कहा कि खुले में शौच तमाम बीमारियों की जड है। इसे केवल शौचालयों के जरिए ही रोका जा सकता है। सीडीओ ने कहा गंदगी से एनीमिया, लिकोरिया, कैंसर जैसी लाइलाज घातक बीमारियां हो सकती हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा देश में खुले में शौच के कारण रोजना एक वर्ष तक के रोजाना तीन हजार तथा पांच वर्ष तक के पच्चीस बच्चों की मौत होने के आंकड़े सामने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। डीपीआरओ चूरनराम जायसवाल, खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, विनोद शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी नसरुद्दीन, ग्रामप्रधान रामजी मौर्य समेत भारी संख्या में महिलाए मौजूद रहीं।
राज कुमार शर्मा