{"_id":"5ae4c09d4f1c1b05418b6f7e","slug":"81524940957-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं को धरातल पर उतार रही सरकार:अनुप्रिया पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं को धरातल पर उतार रही सरकार:अनुप्रिया पटेल
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाया जा रहा है। इसके लिये डा. भीम राव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है। जिससे विभागों द्वारा संचालित योजनाओं को पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा सके। उक्त बातें केेबी कॉलेज में ग्राम स्वराज योजना के तहत ग्राम शक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा। मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 191 लाभार्थियों को निर्मित आवास की चाभी प्रदान किया। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, परियोजना निदेशक डा. हरिचरन सिंह को प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण कराने में अहम भूमिका निभाने के लिये स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनो का अनुभव प्राप्त कराने के उद्देश्य से जनपद के प्रत्येक ऐसे बच्चो को चिंहित किया जा रहा है, जो पॉच वर्ष की आयु तक लगने वाले टीके से वंचित रह गये है या उन्हे पूरा टीका नही लग सका है। उनको मिशन इंद्र धनुष अभियान चलाकर टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे बच्चे निरोगी रह सके। आयुष्मान भारत की चर्चा करते हुए कहा कि रोग से निरोग की तरफ चलने के उद्देश्य से देश में लगभग डेढ़ लाख स्वास्थ्य केन्द्रों को नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत सुदृढ़ करने के लिये सभी सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे नेत्र, मानसिक, हार्ट विभिन्न प्रकार के केंसर, डेंगू, चिकन गुनिया, डायबीटिज, ब्लड प्रेशर जैसे अन्य गम्भीर बीमारियो का उपचार प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रों पर कराया जा सकें। कहा कि मोदी केयर अभियान के तहत देश में दस करोड़ लोगो को पांच लाख रूपय तक के नि:शुल्क दवा कराने के उद्देश्य से स्वास्थ बीमा दिया जायेगा। सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 के आधार पर पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करायी जा रही है। इसी के तहत गरीब परिवारो को उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन तीन करोड़ गरीब महिलाओं को दिया जा चुका है। प्रत्येक आवासहीन को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास तथा सौभाग्य योजना के तहत प्रत्येक बीपीएल परिवार के घरो में नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन तथा बीपीएल से उपर वाले परिवारों को 500 रू0 जमा कराकर 50 रू0 मासिक किश्त की दर पर गैस कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है। विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर सिंह पटेल, सुचिश्मिता मौर्य, जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जीवन ज्योति, जन धन योजना, उजाला, स्टेट लाइट सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियो द्वारा उनकी जुबानी उनके सफलता की कहानी को भी लोगो तक पहुचाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
अमित तिवारी
विज्ञापन
अमित तिवारी