फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   राजनीति की चाभी से खुल सकता है किस्मत का ताला

राजनीति की चाभी से खुल सकता है किस्मत का ताला

Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
राजनीति की चाभी से खुल सकता है किस्मत का ताला
कैलहट। लोकतंत्र में किस्मत का ताला राजनीति की चाभी से ही खुल सकता है। इसलिए राजभर समाज को एकजुट होकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़नी होगी। तभी हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा। ये बातें प्रदेश के होमगार्ड मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को राजदीप महिला महाविद्यालय में भाजपा की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को आजाद हुए 70 साल हो गए लेकिन इन पार्टियों ने कभी भी राजभर, बियार, बिंद आदि पिछड़ी जातियों के विकास पर ध्यान नहीं दिया। इन्होंने हमारे साथ विश्वासघात किया है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो हमारे समाज का भला करने का काम कर रही है। विधायक चुनार अनुराग सिंह ने कहा कि राजभर समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसके बाद भी इस समाज का पिछड़ना चिंता का विषय है। इस समाज के विकास के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग हर जाति के लोगों के विकास के लिए भाजपा संकल्पित है। जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिस तेजी से भाजपा ने पिछड़े समाज के लोगों के विकास के लिए कार्य कर रही है, उससे पिछड़ों का विकास होगा। प्रबंधक राजबहादुर सिंह ने स्वागत किया। धन्यवाद कल्लू राजभर ने दिया। संचालन मुकेश सिंह ने किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राजभर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन राजभर, शिवधनी राजभर, तेजबली राजभर, रजिंदर बियार, महेंद्र प्रताप सिंह, शिवमंगल बियार, लालब्रत राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नरायनपुर: कमालपुर में राज्यमंत्री अनिल राजभर का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में रामलखन, प्रभात सिंह, कमला प्रसाद बिंद, मनीष कुशवाहा, आशीष सिंह, अमित कुमार, पारस, किशन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed