फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   परीक्षा केंद्रों के लिए दर्ज कराए आपतियां

परीक्षा केंद्रों के लिए दर्ज कराए आपतियां

Sat, 18 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के लिए दर्ज कराए आपतियां

विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2018 की परीक्षा में 79 हजार 599 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें से हाईस्कूल में 45529 व इंटरमीडिएट परीक्षा में 34070 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में जुट गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्रों का प्रस्ताव परिषद को भेजा है। इस वर्ष से बोर्ड परीक्षा सीसी कैमरे की निगरानी में होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 2646 परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। बीते वर्ष 2017 में 76 हजार 953 परीक्षार्थी थे, जबकि इस परीक्षा वर्ष 2018 में 79 हजार 5त99 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए चार राजकीय, 39 अशासकीय और 51 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस वर्ष अशासकीय सहायता प्राप्त आदर्श इंटर कॉलेज बिसुंदरपुर, माधव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पुरुषोत्तमपुर, राम प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज शेरूपुर तथा रमवंती इंटर कॉलेज छानबे को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं वित्तविहीन विद्यालय माता शांति इंटर कॉलेज, ज्वाला प्रसाद इंटर कॉलेज देवरिया बंग्ला, जटाधारी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आही और जन चेतना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहंगपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष के 10 स्कूल नही बने परीक्षा केंद्र
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2018 के लिए तीन राजकीय और सात अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों को इस बार परीक्षा केंद्र नही बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विंध्याचल, बरौंधा और स्व. कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नहीं बनाया गया है। साथ ही अशासकीय सहायता प्राप्त श्रीशिवजी इंटर कॉलेज, शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज, पीडीएनडी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज अघवार, आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट, इंटर कॉलेज मठना तथा सुंदर मुंदर बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र नही बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल 20 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2018 की परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है। परिषद द्वारा ऑनलाइन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 94 परीक्षा केंद्रों का निर्धारित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार की आपत्ति होने पर 20 नवंबर को सांय पांच बजे तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाले आपत्तियों पर विचार नही किया जाएगा। परिषद से ऑनलाइन प्राप्त प्रस्तावित केंद्रों की सूची कार्यालय और जीआईसी परिसर में चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed