फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   800 workers will do cleaning in three shifts in Vindhyachal area

Mirzapur News: विंध्याचल क्षेत्र में तीन शिफ्टों में 800 कर्मी करेंगे सफाई

Fri, 27 Sep 2024 08:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
800 workers will do cleaning in three shifts in Vindhyachal area
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र के दौरान विंध्याचल मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पंचायत राज विभाग की ओर से क्षेत्र को चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटकर 800 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। विभाग ने 24 नोडल व 24 सहायक नोडल के अलावा 12 जोनल व सेक्टर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जो दो से 12 अक्तूबर तक तीन शिफ्ट में मेला क्षेत्र में ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि सिटी, कोन, पहाड़ी, मझवां, सीखड़, छानबे, लालगंज, पटेहरा, राजगढ़, हलिया, नरायनपुर व जमालपुर ब्लॉक के 800 सफाईकर्मियों को मेला क्षेत्र में तैनात किया गया है। सफाईकर्मी अमरावती चौराहा से कालीखोह तिराहा, अष्टभुजा टोल प्लाजा पुलिस चौकी, अष्टभुजा गेस्ट हाउस से शिवपुर रेलवे क्रासिंग व रामगया घाट तक, कालीखोह मंदिर से एनएच-35 तिराहा व आसपास क्षेत्र, अष्टभुजा पहाड़ी के ऊपर संपूर्ण मेला क्षेत्र, कालीखोह मंदिर व आसपास के अलावा नटवा से शास्त्री पुल तक सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। सड़कों के किनारे कहीं गंदगी न दिखे, इसके लिए प्रत्येक सेक्टर में कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए मेठ के साथ एक दर्जन कूड़ा गाड़ी उपलब्ध कराई गई है। डीपीआरओ ने बताया कि सभी कर्मचारी दो से 12 अक्तूबर तक तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। डीपीआरओ ने कहा कि यदि कहीं कमियां मिलीं तो संबंधित जोनल अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed