फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   74500 rupees fraud done by asking for ATM card photo on WhatsApp

Mirzapur News: व्हाट्सएप पर एटीएम कार्ड की फोटो मंगाकर की 74500 रुपये की ठगी

Thu, 04 Jul 2024 04:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
74500 rupees fraud done by asking for ATM card photo on WhatsApp
जमालपुर। हरिहरपुर गांव निवासी गोविंद लाल से व्हाट्सएप पर एटीएम कार्ड मंगाकर उनके खाते से ठग ने 74500 रुपये निकाल लिया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ठग के खाते को फ्रीज कराकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ठगी के शिकार गोविंद लाल ने अपना खाता आइसलैंड बैंक वाराणसी में खोला है। एटीएम कार्ड तथा यूपीआई काम न करने की शिकायत उन्होंने 27 जून को बैंक में की थी। 29 जून को ठग ने उन्हें फोन कर एटीएम ठीक करने के बहाने उनके एटीएम कार्ड की फोटो अपने व्हाट्सएप पर मंगा ली। उन्होंने बैंक से फोन आने की बात समझकर अपने एटीएम कार्ड की फोटो ठग के व्हाट्सएप पर भेज दी। एटीएम कार्ड भेजने के तुरंत बाद उनके खाते से 74500 रुपये ठग ने निकाल लिया। मोबाइल फोन पर खाते से रुपये निकाल लिए जाने का मैसेज आने पर वे सकते में आ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बैंक को दी। साथ थाने में तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष शिव प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ठग के खाते को फ्रीज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed