{"_id":"678bfe67c700e367270d2a75","slug":"72-thousand-rupees-were-withdrawn-from-the-account-as-soon-as-the-pdf-file-was-opened-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-128520-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पीडीएफ फाइल खोलते ही खाते से निकल गए 72 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पीडीएफ फाइल खोलते ही खाते से निकल गए 72 हजार
विज्ञापन
जिगना। व्हाट्सएप पर आए पीएम किसान योजना की सूचना की पीडीएफ फाइल खोलना एक किसान को महंगा पड़ गया। फाइल खोलते ही उसका मोबाइल हैंग हो गया और उसके खाते से 72 हजार रुपये निकल गए। इसके बाद पीडीएफ फाइल कई अन्य नंबरों पर फॉर्वर्ड हो गई। पीड़ित किसान ने इसकी सूचना साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दी।
जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा खुर्द गांव निवासी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा के मोबाइल पर शुक्रवार की देर रात पीएम किसान योजना की सूचना आई। उसने पीडीएफ फाइल खोली तो उसमे लाभ लेने के लिए उसमें मांगी गई नाम, पते की जानकारी भरने लगा, तभी उसका मोबाइल हैंग हो गया। कुछ देर में उसके खाते से 72 हजार रुपये कट गए। खाते से निकलने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल बैंक में सूचना देकर खाता बंद कराया।
इसी बीच उसके मोबाइल से विजय शंकर पांडेय और राजन दुबे के व्हाट्सएप नंबर पर भी पीडीएफ फाइल फॉर्वर्ड हो गई। विजय शंकर पांडेय ने फाइल खोल तो उनका भी मोबाइल हैंग हो गया। हालांकि उनके खाते से रुपये नहीं निकले। कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इसकी शिकायत की है।