फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जल निगम और ग्राम पंचायत के बीच अटका पाइप लाइन मरम्मत कार्य

जल निगम और ग्राम पंचायत के बीच अटका पाइप लाइन मरम्मत कार्य

Sun, 23 Dec 2018 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जल निगम और ग्राम पंचायत के बीच अटका पाइप लाइन मरम्मत कार्य
ड्रमंडगंज। लोहरौह पानी टंकी के पाइप लाइन में लीकेज के चलते बेलन बरौधा बाजार सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों में 20 दिनों से जलापूर्ति ठप है। ऐसे में उपभोक्ताओं को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पाइप लाइन का लीकेज ठीक करने का मामला जल निगम और संबंधित ग्राम पंचायतों के मध्य अटका हुआ है। पाइप लाइन की मरम्मत को लेकर चल रही आपसी खींचतान से पानी की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि हलिया ब्लाक के लोहरौह गांव में स्थित पानी टंकी से बरौधा बाजार, कठार तथा परसिया गोकुल आदि गांवों में पाइप लाइन द्वारा जलापूर्ति की जाती है। लेकिन धोपापुर गांव में सिकरार नाला के पास तथा मटिखना स्थित हनुमान मंदिर के पास तीन पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। सप्लाई शुरू होते ही पाइप लाइन का पानी लोगों तक न पहुंचकर इधर-उधर व्यर्थ में बह जा रहा है। इस संबंध में पानी टंकी आपरेटर उपेंद्र सिंह का कहना है कि क्षतिग्रस्त पाइप को बदलने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल निगम के अवर अभियंता विनीत उपाध्याय का कहना है कि पाइपलाइन में आने वाली गड़बड़ी को ठीक करने की जिम्मेदारी अब शासन ने पंचायत राज विभाग के हवाले कर दिया है। उधर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत को लेकर संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस काम के लिए कोई स्पष्ट गाइड लाइन नहीं मिली है। बरौधा बाजार निवासी सौरभ प्रजापति, राजेंद्र साहू, हुकुम चंद, बबलू चौरसिया आदि उपभोक्ताओं ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराकर शीघ्र पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed