फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ओवरआल चैंपियन में 159 अंक प्राप्त कर राजगढ़ विजेता

ओवरआल चैंपियन में 159 अंक प्राप्त कर राजगढ़ विजेता

Sat, 08 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ओवरआल चैंपियन में 159 अंक प्राप्त कर राजगढ़ विजेता

विज्ञापन
मिर्जापुर। 64 वीं जिला स्तरीय दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन जिले 12 ब्लाकों एवं एक नगर पालिका के परिषदीय विद्यालयों के 15 सौ खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। महुवरिया स्थित जीआईसी में आयोजित बाल क्रीड़ा स्पर्धा में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में जमालपुर ब्लाक प्रथम व प्राथमिक स्तर बालिका में राजगढ़ ब्लाक प्रथम रहा। पूर्व माध्यमिक स्तर बालक-बालिक में राजगढ़ ब्लाक प्रथम रहा। ओवरआल चैंपियन में विकास खंड राजगढ़ 159 अंक प्राप्त कर विजेता रहा, वहीं विकास खंड जमालपुर ने 96 अंक प्रापत कर उप-विजेता रहा।

दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन व्यक्तिग बालिका वर्ग में पूर्व मध्यमिक स्तर बालिका में ममता पाल प्रथम स्थान प्राप्त किया। व्यायाम विशेष प्रदर्शन प्रथम मड़िहान व द्वितीय हलिया की टीम रही, वहीं पीटी प्रदर्शन में प्रथम मड़िहान, द्वितीय हलिया व तृतीय राजगढ़ ब्लाक की टीम रही। इसी क्रम में हलिया के गंभीरापुरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बालिकाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित एकांकी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीडीओ प्रियंका निरंजन ने खिलाड़ियों के उज्जवल की कामना करते हुए कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन की भावना जागृत होती है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं में निखार आता है। विशिष्ट अतिथि परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय ने कहा कि किताबी ज्ञान के अलावा बच्चों के जीवन के विकास में अहम भूमिका होती है। क्रीड़ा स्पर्धा के तहत सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर, चार सौ, छह सौ, लंबी कूद, गोला प्रक्षेप, चक्र प्रक्षेप, खो-खो, कबड्डी, पीटी, योगा, लोकगीत, समूह गान, राष्ट्रीय एकांकी, अंत्याक्षरी, कुश्ती, जिमनास्टिक आदि प्रतियोगिताओं में करीब 15 सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विजेता को शील्ड व अन्य स्पर्धाओं के प्रतिभागी बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंढल में रविकांत द्विवेदी, अवधेश सिंह, सत्यंबदा सिंह, म़ुलायम सिंह यादव, प्रदीप दूबे, रजनीश दूबे, विनोद सोनकर आदि रहे। संचालन जिला स्काउट शिक्षक कुलदीप शुक्ला व जिला व्यायाम शिक्षक विनोद यादव ने संयुक्त रूप से किया। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सहायक व वित्त लेखाधिकारी संतोष तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभाशंकर पांडेय, महेंद्र मौर्य, धनंजय सिंह, विनोद कुमार मिश्र, प्रेम शंकर राम, रविंद्र मिश्र, अजय श्रीवास्तव, केशराज सिंह, प्रभु नारायण सिंह, दिनेश चंद्र शुक्ल, डा. मन्नू यादव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed