फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गरीबों के मजबूत करने का निरंतर प्रयास कर रही भाजपा

गरीबों के मजबूत करने का निरंतर प्रयास कर रही भाजपा

Sun, 04 Nov 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
गरीबों के मजबूत करने का निरंतर प्रयास कर रही भाजपा
चुनार। तहसील सभागार में शनिवार की दोपहर चुनार विधायक अनुराग सिंह ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नगर पालिका चुनार तहत आने वाले अंत्योदय के लाभार्थियों को राशन कार्ड का वितरण किया। विधायक ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आयी है तब से बिना किसी भेदभाव के आर्थिक रूप से गरीबों को मजबूत करने का निरंतर प्रयास कर रही है। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि वर्तमान की योगी सरकार गरीबों के प्रति संवेदनशील है। चुनार तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकार में तमाम अनियमिततायें गरीब लाभार्थियों के प्रति बरती गयी लेकिन योगी सरकार गरीबों के हितों के लिए तत्पर है और उसका स्वरूप आज दिखाई भी दे रहा है।झ्विधायक ने कहा कि सरकार ने गरीबों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस, अंत्योदय कार्ड तथा सौभाग्य हर घर बिजली योजना के तहत नि:शुल्क बिजली कनेक्शन आदि योजनाओं का लाभ देकर उनके सपनों को साकार किया है। चुनार के विधायक ने लोगों से अपील किया कि क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए 2019 के चुनाव में पुन: नरेेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये। क्षेतत्रीय खाद्य अधिकारी राम सिंगार वर्मा मने बताया कि तहसील क्षेत्र में पात्र गृहस्थी के एक लाख, 38 हजार, 555 व अंत्योदय के 16501 राशन कार्ड बनाये गये, लाभार्थियों को कुल 323 उचित दबढ के दूकानदारों से खाद्यान्न प्राप्त होंगे। नगर पालिका चुनार अंतर्गत सभी 525 लाभार्थियों को अंत्योदय राशन कार्ड से खाद्यान्न का लाभ दिया जायेगा। कार्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी लक्ष्मण राम, नगर अध्यक्ष नंदलाल केशरी, आलोक सिंह, आपूर्ति निरीक्षक काशीनाथ, रवींद्र कुमार यादव, मुश्ताक अहमद, मुकेश कोटेदार, राजाराम, यादव, राम मिलन कल्पनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed